न सिर्फ महिला कर्मचारियों को वह गलत नजर से देखता था, बल्कि मौका मिलते ही उनकी आबरू पर हाथ डाल देता है। बॉस की इन अश्लील हरकतों का पर्दाफाश हुआ है।जानिए पूरा मामला...
शॉप बॉस की हरकतें इतनी बढ़ गई थी कि उसके ऊपर यौन उत्पीड़न से जुड़े 18 मामले दर्ज हुए हैं। बॉस के हैवानियत के चेहरे को उजागर करने वाला यह मामला स्कॉटलैंड की कैपिटल एडिनबर्ग का है। हालांकि बॉस एंड्रयू डोचेर्टी महिला वर्करों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के सारे आरोपों से इनकार करते हैं। दरअसल, बॉस एंड्रयू डोचेर्टी घरेलू जरूरतों की सामानों की शॉप चलाते हैं।
पढ़ें- एकतरफा प्यार में सनकी आशिक की करतूत, युवती का हाथ काट डाला
आरोपी बॉस पर शॉप में काम करने वाली 10 महिला वर्करों ने उस सेक्स हमले करने का केस दर्ज कराया है, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उस पर 28 साल की महिला के साथ पुराने घर में जबर्दस्ती करने का आरोप दर्ज है। बुधवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील ने आरोप लगाया कि उसने एक गोदाम के अलग-अलग भागों में महिलाओं पर सेक्स हमले किए हैं।
बॉस एंड्रयू ने कोर्ट में लगाए गए सभी 18 आरोपों का खण्डन किया है। मामले में कोर्ट में आरोपी की हवस का शिकार हुई महिला ने कहा कि उसने स्टोर में काम करते वक्त मेरा ब्रा पकड़ के खींचा था लेकिन मैंने उसे मजाक समझा, लेकिन उसके बाद भी उसकी ऐसी हरकतें जारी रही। फार्मफ़ूड में काम करने वाली एक अन्य महिला ने भी उस पर गोदाम में खींचकर, अपनी पतलून खोलने की कोशिश की और रेप करने के इरादे से मुंह बंदकर कर यौन उत्पीड़न किया है।
स्टोर में काम करने वाली एक और महिला वर्कर ने अपने बॉस पर कपड़ो के अंदर हाथ डालकर जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है। सुनवाई के दौरान जज ने वकीलों और गवाहों की ओर से लगाए गए आरोपों को पर ध्यान देते हुए कहा कि आरोपी की इन हरकतों से उसके इरादे जाहिर होते हैं।
कथित अपराध 2007 और 2015 के बीच हुए हैं। जिनकी सुनवाई कोर्ट में जारी है।