फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष डॉक्टर को पत्नी की डिलीवरी कराते देखा तो सऊदी शेख ने मारी गोली

Fri, 27 May 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक शख्स ने अस्पताल में घुसकर महिला की डिलीवरी कराने वाले पुरुष डॉक्टर गोली मार दी। पीड़ित डॉक्टर गोली मारने वाले शख्स की पत्नी की डिलीवरी कराई थी
विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, रियाद के ‌किंग फहद अस्पताल में एक पुरुष गाइनकोलॉजिस्ट ने अस्पताल में भर्ती महिला की डिलीवरी के दौरान मदद कर रहा था। इसी दौरान महिला का पति वहां पहुंच गया। आरोपी ने डिलीवरी के वक्त पुरुष डॉक्टर को अपनी पत्नी के पास देखा तो उसका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

वह अस्पताल से चुपचाप बाहर आ गया। एक महीने बाद वह कपड़ों में बदूक छिपाकर अस्पताल पहुंचा। यहां पहुंचकर उसने अस्पताल के कर्मचारियों से कहा कि जिसने उसकी पत्नी की डिलीवरी कराई थी वह उस डॉक्टर को धन्यवाद देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को हाथ लगाने का दिया अंजाम, मारी गोली

आरोपी शख्स की गुजारिश पर स्टाफ ने महिला की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर को शख्स से मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वह पार्क में डॉक्टर से बात करते हुए धीरे से बंदूक निकाली और गोली मार दी।

फायर की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे और घायल डॉक्टर आईसीयू में भर्ती कराया। इसके कुछ घंटों बाद आरोपी शख्स को भी गिरफ्तार कर लियास गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि किसी भी पुरुष डॉक्टर को किसी महिला की डिलीवरी कराने का अधिकार कैसे हो सकता है। एक पुरुष डॉक्टर डिलीवरी के वक्त महिलाओं के पास नहीं रह सकता और न ही उन्हें हाथ लगा सकता। उसने कहा कि डिलीवरी के वक्त महिला डॉक्टर ही होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डॉक्टर पर जान लेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें