फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैमसंग की उत्तराधिकारी ली को पति को देना होगा 7.64 मिलियन डॉलर का मुआवजा

Thu, 20 Jul 2017 04:54 PM IST
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
Lee Kun-hee - फोटो : Reuters
विज्ञापन
सियोल की फैमिली कोर्ट ने सैमसंग ग्रुप की उत्तराधिकारी और बड़ी बेटी ली बू-जिन को अपने पति से तलाक लेने के एवज में  8.6 अरब वॉन यानि 7.64 मिलियन डॉलर मुआवजा देने का आदेश दिया है। ली के पति लिम वू  सैमसंग के पूर्व कर्मचारी भी  रह चुके हैं। 
विज्ञापन


ली फिलहाल  होटल शिला की सीईओ भी हैं। ली और लिम वू ने 1999 में शादी की थी और तलाक की कार्यवाही 2015 में शुरू हुई। शादी के समय कोरियन मीडिया ने लिम को मिस्टर सिंड्रेला कहा था।
ली के वकीलों ने जहां कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है वहीं लिम के वकील अदालत के फैसले से निराश दिखे क्योंकि उन्होंने मुआवजे के रूप में 1.2 ट्रिलियन वॉन की मांग की थी । 
विज्ञापन


ली 46 वर्षीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सैमसंग समूह के मालिक ली कुन-हे की बड़ी बेटी हैं। दक्षिण कोरिया की मीडिया खबरों के मुताबिक ली और लिम की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोनो को ही शादी के लिए पारिवारिक विरोध का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें