फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक लाइव रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Sun, 22 Apr 2018 05:46 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, निकरागुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार को सिर में गोली मार दी गई। यह घटना मध्य अमेरिकी देश निकरागुआ की है। शनिवार रात जब एंजेल गहोना नाम का स्थानीय पत्रकार दक्षिणी कोरियाई तट स्थित ब्लूफाल्ड्स शहर से फेसबुक पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था। तब अचानक गोली की आवाज आई और वो नीचे गिर गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वह रिपोर्टिंग के दौरान एक खराब कैश मशीन के बारे में बता रहा था। उस वक्त वहां कुछ लोग भी मौजूद थे जो सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। तभी भीड़ में शामिल लोगों में से किसी ने उसे गोली मार दी। गोली सीधे जाकर पत्रकार के सिर में लगी। जिसके बाद वह नीचे गिर गया और उसके सिर से खून आने लगा। कहा जा रहा है कि घटना के दौरान उसके पास एक कैमरामैन भी मौजूद था। घटना से जुड़े वीडियो क्लिप में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गोली की आवाज के बाद पत्रकार नीचे गिर जाता है। इसके बाद से ही इलाके में अफरातफरी का माहौल है। 

हालांकि कुछ लोग उसकी सहायता के लिए आगे आए लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गोली मारने वाले का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बता दें यहां बुधवार से ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जिसमें अभी तक पत्रकार समेत 26 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन तब से हो रहा है जब से राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा ने बुधवार को पेंशन से जुड़े कुछ संशोधनों को मंजूरी दी थी। इसके बाद ओर्टेगा ने प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश भी की लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले वह पुलिस द्वारा की जा रही हिंसा को रोकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें