एक बेरहम मां द्वारा अपने ही दुधमुंहे बच्चे के साथ दर्दनाक कृत्य करने का मामला सामने आया है। अपने धोखेबाज पति का बदला उसने मासूम से इस कदर लिया कि आप भी सुनकर हैरान रह जायेंगे। घटना चीन के फूजौ शहर की है। यहां एक महिला ने अपने पूर्व पति से बदला लेने के लिए अपने दुधमुंहे बच्चे का कैंची से गुप्तांग काट दिया।
और अपने पति से बदला लेने के लिए मांग करने लगी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपने पूर्व पति और उसके परिवार वालों से परेशान थी। जिसके कारण गुस्से में आकर उसने बच्चे का कैंची से गुप्तांग काट दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चा महिला के पूर्व पति का है।
अंग्रेजी वेबसाइट मिरर की खबर के अनुसार महिला के इस दर्दनाक कृत्य के बाद घायल बच्चे को पास के अस्पाताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस सिलसिले में पुलिस को भी अभी तक ठीक से साफ नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है।