फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ, शादीशुदा प्रेमिका और बेटी का कातिल बन बैठा आशिक

Fri, 25 Aug 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Bryan Redden - फोटो : Crime Online
विज्ञापन
एक शख्स, जोकि एक विवाहिता से बहुत मोहब्बत करता था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि वो न सिर्फ  उसका कातिल बन बैठा, बल्कि उसकी 4 साल की बच्ची को भी नहीं बख्‍शा।
विज्ञापन


 शख्स पर नशे की लत इस कदर सवार थी कि वो चार साल की बच्ची और उसकी मां का कातिल बन बैठा। मामला न्यूयार्क का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ब्रायन रेडन (21) ने कबूल किया है कि वह ड्रग्स के नशे में इस कदर धुत था कि उसने चार साल की बच्ची लिली फ्रेसीर और उसकी मां क्रिस्टल रिले (33) हत्या की है। 

पढ़ें- बॉस की अश्लील हरकतें हुई उजागर, महिला वर्करों पर करता था यौन हमले, 18 FIR

कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान दिए गए दस्तावेजों में भी इसी बात का जिक्र किया गया है। आरोपी रेडन ने अपने द्वारा किए गए इस घिनौने कृत्य को कबूल करते हुए खेद जताया है। साथ ही उसने पुलिस को उस धारदार हथियार के बारे में भी बताया है जिससे उसने अपराध को अंजाम दिया था। रेडन पर कोर्ट में वकील ने दो हत्याओं, वाहन चोरी करने और हथियार रखने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अभी तक आरोपी के द्ववारा किए गए हत्या के उद्देश्य का खुलासा नहीं कर पायी है लेकिन आरोपी ने कबूल किया है कि वह क्रिस्टल रिले के साथ रोमांटिक रिश्ते में था। कोर्ट की कार्यवाही अभी मनश्चिकित्सा रिपोर्ट के लिए लंबित है। आरोपी को तब तक के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें