फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ब्रिटेन में भारतीय महिला को जेल, विमान में लोगों को ये कहकर डराया

क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

भारतीय मूल की एक महिला को ब्रिटेन में छह महीने की जेल की सजा हुई है। महिला पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में विमान में बैठे लोगों को परेशान किया था। आरोपी महिला किरन जगदेव (41) ने कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि जेट2 एयरलाइंस के चालक दल ने उसे इसी साल जनवरी में स्पेन से ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट के दौरान शराब परोसी था। 



लेसिस्टर की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान जज फिलिप हेड ने जगदेव की बात को मानने से मना कर दिया। कोर्ट को एयरलाइंस की ओर से बताया गया कि जब विमान की लैंडिंग हो रही थी, तभी जगदेव जोर-जोर से चीखने लगी और कहने लगी कि, "हम सब मरने वाले हैं।" महिला की ये बात सुनकर विमान में बैठे लोग काफी डर गए। महिला ने ये बात 10 मिनट तक कही। इससे विमान के पायलट को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। 


जानकारी के मुताबिक महिला पहले से ही बीयर पीकर आई थी। विमान में बैठने के बाद भी उसने वाइन पी। जब चालक दल ने उसे और वाइन देने से मना कर दिया तो उसने अपने बैग से निकालकर पीना शुरू कर दिया।आरोपी महिला बार-बार ड्रिंक मांगती रही।


वह चालक दल के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगी। विमान लैंड होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के वकील का कहना है कि हम किसी और पर इल्जाम नहीं डाल सकते, वह खुद अपना गुनाह मान चुकी है। जज ने महिला को सजा सुनाते वक्त कहा कि आप अपने और अन्य लोगों के दुर्भाग्य के लेखक खुद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next