कथित तौर पर भारतीयों के खिलाफ चल रहा 'हेट क्राइम' दुनिया के बाकी देशों में भी दिखने लगा है। अब ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक भारतीय मूल के पादरी पर जानलेवा हमला हुआ है। हत्या करने वाले शख्स की उम्र करीब 72 साल बताई जा रही है। हमला उस वक्त हुआ जब पादरी चर्च में प्रार्थना सभा को संबोधित कर रहे थे।
मीडिया की खबरों के मुताबिक सिरफिरे ने पादरी रेव टॉमी कालाथूर मैथ्यू पर चीखते हुए कहा कि तुम भारतीय हो, तो जरूर मुस्लिम या हिंदू होंगे और एक प्रार्थना सभा को संबोधित करने का तुम्हें हक नहीं है।
इससे पहले भी हमलावर को पिछले साल जून में हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उसे जमानत दे दी गई। पादरी रेव को गंभीर चोटें आईं हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये हमला मेलबर्न में ईसाई चर्च के अधिकार क्षेत्र को लेकर किया गया है।
Indian Catholic priest stabbed in Melbourne church in apparent hate crime https://t.co/rBIgujKdNY Read @ANI_news story pic.twitter.com/AyvR8BGn9R
— ANI Digital (@ani_digital) March 20, 2017