21 साल की लड़की के क्लीवेज दिखने की वजह से उसे फ्लाइट से उतार दिया गया। जब लड़की ने इस शर्मनाक हरकत का विरोध किया तो फ्लाइट के क्रू मेंबर ने जबरन उसकी दूसरी गलतियां गिनाने लगे। ये घटना अमेरिका के स्पीरिट एयरलाइन्स की है जिसकी एक फ्लाइट न्यू ऑर्लियन्स से फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल जा रही थी।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक इस दौरान एक क्रू मेंबर ने लड़की को उसका क्लीवेज ढकने के लिए कहा। विरोध करने पर पीड़िता ब्रेंडा से पूछा गया कि क्या वह नशे में है ? ब्रेंडा ने कहा, नहीं। फिर लड़की को नसीहत दी गई की अपने क्लीवेज को ढक ले। ब्रेंडा ने कहा कि मुझे हैरानी है कि क्लीवेज दिखने की वजह से उसे फ्लाइट से उतरने पर मजबूर किया गया।