फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम ट्रेनर ये स्कूल टीचर नाबालिग छात्रों से बनाती थी संबंध, अब हुआ ये खुलासा

Fri, 06 Oct 2017 11:30 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
आरोपी टीचर
विज्ञापन
अपने छात्र से संबंध बनाने वाली स्कूल टीचर की गिरफ्तारी के बाद जो खुलासा हुआ वो सुनकर आप चौंक जाएंगे...मामला अमेरिका के जॉर्जिया का है, जहां मीडिल स्कूल में जिम ट्रेनर रही टीचर को जब इस जुर्म में गिरफ्तार किया गया तो पता लगा कि वो अपने छात्र के साथ संबंध बनाने के लिए इसके पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है।
विज्ञापन


40 वर्षीया श्वेनता डी रीस को ब्लेर्सविले स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार उसके अनुशासनिक अधिकारियों की शिकायत पर टीचर को यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

छात्रों को बनाती रही है अपना शिकार

जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन में एक विशेष एजेंट किम विलियम्स ने बताया कि श्वेनता पर लगे आरोपों के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि ये छात्र उसका दूसरा शिकार था। इसके पहले भी एक दूसरे छात्र के यौन शोषण के आरोप में टीचर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पीड़ित छात्र की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन मामला 2015 का है, जिससे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि टीचर को नाबालिग के यौन शोषण के तहत सजा मिलेगी क्योंकि घटना के वक्त पीड़ित छात्र हाई स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन

कक्षा आठवीं के छात्र का किया था यौन शोषण 

इस मामले के सामने आने के बाद जब आरोपी टीचर का रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता लगा कि श्वेनता ने 2013 में आठवीं कक्षा के छात्र के साथ यौन संबंध बनाए थे। उस वक्त बच्चे की उम्र 15 साल थी।

लंबे समय तक चले इस अवैध रिश्ते और बाल अपराध का अंत पीड़ित बच्चे के व्यव्हार में आए बदलाव के बाद उसकी मां को हुआ था। जिसके बाद टीचर को जेल की हवा खानी पड़ी थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें