फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप की जीत के खिलाफ निकाली जा रही रैली के पास फायरिंग, कई घायल

Thu, 10 Nov 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कहीं लोगों में नाराजगी देखी जा रही है तो कहीं  रैलियां निकाल कर ट्रंप का विरोध किया जा रहा है। इस बीच वॉशिगंटन के सिएटल में एक ट्रंप विरोधी रैली के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है।
विज्ञापन


इसमें घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 5 लोगों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फायरिंग का संबंध प्रदर्शन से है या नहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रैली के दौरान कुछ लोग आपस में उलझ गए और उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ट्रंप ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

सिएटल पुलिस डिपार्टमेंट के असिस्‍टेंट चीफ रॉबर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में यह ट्रंप विरोधी हमला ना होकर आपसी विवाद का मामला लग रहा है। बता दें कि ट्रंप ने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में सभी कयासों को दरकिनार करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया है। इस मुकाबले में ट्रंप ने 276 वोट हासिल किए जबki हिलेरी 218 वोटों पर सिमट गईं। इस जीत के बाद अब ट्रंप जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें