फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला टीचर पर लगा नाबालिग छात्रा के यौन शोषण का आरोप, भरा हजारों डॉलर का जुर्माना

Wed, 21 Feb 2018 01:09 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला टीचर को अपनी नाबालिग छात्रा के यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला टीचर की उम्र 29 साल है, जबिक छात्रा महज 15 साल की है। पुलिस हिरासत में आने के बाद महिला टीचर ने कबूला कि वह छात्रा के साथ रिलेशनशिप के नाम पर लंबे समय से यौन शोषण को अंजाम दे रही थी।

विज्ञापन


घटना अमेरिका के टेक्सास की है, जहां पेज मिडल स्कूल में आरोपी महिला स्पोर्ट्स टीचर थी। महिला टीचर क्रिस्टल नीकोल रोडरायगुरेज ने कहा कि वह पीड़िता के साथ रिलेशनशिप के नाम पर यह सब कर रही थी। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक इस हरकत का खुलासा उस वक्त हुआ जब आरोपी टीचर और पीड़िता को होटल के एक कमरे में एक साथ देखा गया।

पुलिस का कहना है कि क्रिस्टल से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ हर गंभीर कदम उठाया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह क्रिस्टल की पहली नौकरी है और वह स्कूल में दो साल से टीचर थी।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता की पहचान को छुपाए रखा है, हालांकि यह साफ कर दिया है कि वह पेज मिडल स्कूल की छात्रा है। हालांकि, यह भी साफ नहीं है कि इस रिलेशनशिप की शुरुआत कब हुई थी। क्रिस्टल को पुलिस कस्टडी से करीब 20 हजार डॉलर का जुर्माना भरने के बाद छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें