पाकिस्तान में भाइयों ने बदले की आग में अपनी बहन से दिल दहला देने वाला बदला लिया है.पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भाइयों ने बहन को पहले बंधक बनाया और धारदार चाकू से उसकी आंखें निकाल ली। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के पैर भी काट दिए।
पीटीआई की खबर के अनुसार मामला लाहौर से 400 किलोमीटर दूर मुज्जफरनगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम दो भाइयों ने दिया है. उनमें से एक भाई ने महिला पर उसके बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया था।
खौफनाक सजा देने से पहले भाई ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है और उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने के चलते उसे मुल्तान के निस्तार अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।