फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन के पहले मुस्लिम समलैंगिक ने रचाई शादी, मचा बवाल

Sat, 15 Jul 2017 05:31 PM IST
amarujal.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
विज्ञापन
विवाहित जोड़े की तस्वीर - फोटो : DailyMail
विज्ञापन
ब्रिटेन के पहले मुस्लिम समलैंगिक ने शादी क्या रचाई, उसकी मुसीबतें बढ़ गईं। धर्म के खिलाफ जाकर एक लड़के से शादी करने पर 24 साल के जाहिद चौधरी और उनके परिवार को फोन पर धमकाया जा रहा है। उन्हें गालियां दी जा रही हैं। एक टीवी शो में बातचीत के दौरान नए-नवेले जोड़े ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


जाहिद ने 19 साल के सीन रोगन से दो साल के रिश्ते के बाद आखिरकार शादी कर ली। जाहिद का कहना है कि इस्लाम में समलैंगिक शादी हराम है। मेरे समलैंगिक होने की जानकारी जब लोगों को हुई, तो उन्होंने मेरा तिरस्कार करना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर मुझे मस्जिद में दाखिला नहीं मिला।

मेरी कई बार पिटाई भी की गई। लोग मुझसे बात करने में कतराने लगे। जाहिद ने बताया कि जब मेरे परिवार को इस बारे में पता, चला तो उन्होंने मुझे धार्मिक यात्राओं में भेजना शुरू कर दिया, लेकिन इनसब से मुझमें कोई परिवर्तन नहीं आया। सामाजिक तिरस्कार से मैं निराश होकर आत्महत्या करने की सोचने लगा।
विज्ञापन


जाहिद ने आगे बताया कि एक दिन वह पार्क में बैठकर रो रहे थे, तभी सीन से उनकी मुलाकात हुई। इसके बाद वो दोस्त बन गए। जाहिद के जीवनसाथी सीन ने आगे बताया कि एक हाउसिंग सोसाइटी ने हमें एक मकान दे दिया और हम परिवार से दूर होकर रहने लगे।

पिछली जून को जाहिद ने सीन के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। खुशी की बात यह रही कि दोनों के परिवारवाले इस शादी के लिए राजी हो गए और धूमधाम से इस रस्म को निभाया गया। नवविवाहित जोड़े को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी खुशियों के पीछे कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी हुई है।

शादी के बाद से जाहिद और सीन को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उनके परिवार को भी धमकाया जा रहा है। जाहिद ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि समलैंगिक न तो किसी सामाजिक कार्य में शरीक हो सकते हैं और न ही उन्हें कहीं नौकरी मिलती है। मैंने यह शादी करके मुस्लिम समाज और समलैंगिक समुदाय को एक संदेश दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें