फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूजर्सी में सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Fri, 17 Aug 2018 10:53 AM IST
न्यूयॉर्क, भाषा
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

अमेरिका के न्यूजर्सी में एक सिख व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम तरलोक सिंह है। गुरुवार को वह अपने स्टोर में मृत पाए गए। जिससे लग रहा है कि उनके स्टोर में घुसकर हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। बीते तीन हफ्तों में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


एबीसी7एनवाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसेक्स काउंटी अभियोजक कार्यालय इसे हत्या का मामला बता रहा है। उनके सीने में चाकू का जख्म था। हालांकि हत्या के पीछे का उद्देश्य फिलहाल ज्ञात नहीं है।

बताया जाता है कि सिंह बहुत ही शालीन व्यक्ति थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे हैं जो भारत में रहते हैं। उनके परिवार ने स्टोर बंद कर दिया है। इस घटना से सिख समुदाय गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सिंह बीते छह वर्ष से उक्त स्टोर चला रहे थे। नागरिक अधिकार संगठन सिख कोलिशन ने फेसबुक पोस्ट पर सिंह के परिवार, दोस्तों और स्थानीय समुदाय के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें