फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव शो में वकील ने इमाम की जूतों से की पिटाई, हिजाब पहनने पर हुई थी बहस

Wed, 05 Oct 2016 08:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : daily mail
विज्ञापन
मिस्र में एक इमाम और वकील के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों के बीच मारपीट लाइव शो के दौरान हुई है और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। पिटाई करने वाले वकील का नाम नबीह अल-वाहश है और उन्होंने आस्ट्रेलिया के इमाम मुस्तफा राशिद की जूतों से पिटाई की है।
विज्ञापन


दरअसल, शो शरीयत कानून को लेकर किया जा रहा था। इस बीच महिलाओं के हिजाब पहने जाने की बात छिड़ गई, लेकिन बहस इतना बढ़ जाएगी इसकी उम्मीद न थी। इमाम और वकील नबीह जोर-जोर से चीखने लगे। हालात तब बिगड़े जब नबीह ने अपना जूता निकाला और इमाम के सिर मारने लगे।
 
विज्ञापन

- फोटो : youtube
शो पर मौजूद प्रोडक्शन टीम ने दोनों के बीच में बीच-बचाव किया और किसी तरह हालात संभाले की कोशिश की। अपने साथ हुए इस व्यवहार के बाद इमाम वहां नहीं रुके और बाद में उन्होंने इसके खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि, प्रोडक्श टीम ने इमाम के साथ हुए इस बर्ताव पर माफी मांगी है।

वकील नबीह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इमाम राशिद पर 2011 में इसाइयों के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। इस तरह के वाक्या के पेश आने के बाद शो के होस्ट मोहम्मद अल-घाती ने घटना पर दुख जताया और माफी भी मांगी। बताते चलें कि इमाम अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहे हैं, उन्होंने एक बार यहां तक कह डाला था कि कुरान में शराब पीने की मनाही नहीं है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें