फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के ज्यादा मेकअप से भड़की टीचर, की ऐसी बदसलूकी तो भुगता अंजाम

Fri, 22 Sep 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में छात्रा का ज्यादा मेकअप देख भड़क गई टीचर, सभी छात्रों के सामने छात्रा से करने लगी ऐसा व्यवहार तो अंजाम भी भुगतना पड़ा। घटना ब्रिटेन के हैवलॉक अकेडमी स्कूल की है। यहां 15 साल की निशा रोजलिन के साथ उसकी महिला टीचर ने सभी छात्रों के सामने बदसलूकी की, साथ ही उसको धक्का देने लगी। स्कूल टीचर द्वारा निशा के साथ किये गए इस तरह के व्यहवार पर निशा की मां ने स्कूल विभाग के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद पुलिस स्टाफ ने महिला टीचर की नौकरी से बर्खास्त कर दिया। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार निशा की मां टैमीयन वॉटसन ने उसकी बेटी के साथ इस तरह की बदसुलुकी पर स्कूल विभाग को जानकारी दी। स्कूल ने तुरंत महिला टीचर को अध्यापक पद से बर्खास्त कर दिया। वॉटसन ने बताया कि स्कूल की असेंबली के दौरान निशा के मेकअप को देखकर उसकी टीचर भड़क गई और उसके कंधे पर धक्का मारते हुए बदसलूकी करने लगी। 

टीचर के इस व्यवहार से निशा बहुत आहत थी। घर आकर टीचर द्वारा किए गए इस तरह के व्यवहार  की बात अपनी मां को बताई। जिसके बाद वॉटसन ने स्कूल विभाग से टीचर की शिकायत की। वहीं ज्यादा मेकअप के मुद्दे वॉटसन ने कहा की उनकी बेटी के किसी तरह का कोई मेकअप नहीं कर रखा था। उसने बस अपनी आईब्रो पर मेकअप कर रखा था। फिलहाल पुलिस कार्रवाई से पहले स्कूल विभाग ने टीचर को बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें