11 साल के लड़के ने ट्रक चोरी किया और लेकर भाग गया
- फोटो : डेलीमेल
70 मील यानी 112 किलोमीटर की रफ्तार से धड़धड़ता हुआ सीमेंट मिक्सर ट्रक जब मुहल्ले से गुजरा तो सोसायटी वालों के कान खड़े हो गए। ट्रक सोसायटी की तंग गलियों में रफ्तार भर रहा था। लेकिन लोगों के आश्चर्य का तब ठिकाना न रहा जब ट्रक के ड्राइवर पर ध्यान गया।
तकरीबन 11 बर्षीय मासूम अपने नाजुक हाथों से भारी-भरकन ट्रक की स्टेयरिंग थामे था। शायद इस उम्र के लड़के के पैर भी सही से क्लच और ब्रेक पर दबाव नहीं बना पाते हैं, लेकिन वो बड़ी ही बेतकल्लुफी से ट्रक को दौड़ा रहा था। ऐसा लग रहा था मानों आंखों के सामने तिलिस्मी फिल्म चल रही हो।
पुलिस को इत्तला की गई। पुलिस आई, एक घंटे तक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा किया। हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। लेकिन सारी तरकीबें बेकार साबित हुईं। खुशकिस्मती से एक सड़क के आखिरी छोर पर लड़के ने ट्रक को रोका और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन कानून के हाथों ने उसे दबोच ही लिया।
पुलिस की दो गाड़ियां ट्रक की जद में आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं
टायर पंचर होने के बाद भी लड़का नहीं थमा
- फोटो : डेलीमेल
हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक बेहद चौकाने वाली खबर अमेरिका के मिनीसोटा की है। डोज काउंटी इलाके में 11 साल के लड़के ने पुलिस की नाक में दम कर दिया। लड़के ने एक ठेकेदाक के सीमेंट मिक्सर ट्रक को चुराया और हूटिंग करते हुए ट्रक को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो लड़का रुका नहीं बल्कि एक्सीलेटर पर पैर दबा दिया। आगे-आगे ट्रक और पीछे-पीछे पुलिस की कार। लड़के ने आव देखा न ताव पुलिस की कार से ट्रक को भिड़ा दिया।
पूरे घटनाक्रम में पुलिस की दो कारें ट्रक की जद में आईं। पुलिस ने ट्रक रोकने की तरकीब अपनाई तो ट्रक एक टायर पंचर हो गया। लेकिन लड़के के सिरफिरेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक का टायर फट गया और लड़का रिम पर ही ट्रक को घंटे भर तक दौड़ाता रहा। हलांकि इस वारदात में कोई जख्मी नहीं हुआ।
मुहल्ले वालों ने देखा उनके लिए ये एकदम हैरतअंगेज नजारा था, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि नजारा एकदम परेड के जैसा था। पुलिस को उसे पकड़ने में भारी मश्क्कत करनी पड़ी। लड़के का पीछा करते हुए पसीने-पसीने हो गई। पुलिस आरोपी को नाबालिगों वाली अदालत में पेश करेगी।
वीडियो सोर्स-यूट्यूब
सौजन्य-द टेलीग्राफ