फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो के एक ट्वीट ने ऐसे मचाया धमाल, पढ़ते ही हंसी से लोटपोट हुए लोग

Wed, 10 Jul 2019 11:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जुलाई को ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप जोमैटो (Zomato) ने ट्वीट कर कहा था कि, 'गाइज, कभी कभी घर का खाना भी खा लेना चाहिए।' इस ट्वीट पर कई प्रतिक्रियां आई और जल्द ही इसपर 20 हजार लाइक आ गईं। इतना ही, जोमैटो के इस ट्वीट पर दो हजार लोगों ने कमेंट किया और अब तक 3.9 हजार लोग इसे रीट्वीट कर चुके हैं। 
विज्ञापन

 
इस ट्वीट पर लोगों ने ऐसे कमेंट किए, जिन्हें पढ़कर यूजर लोटपोट हो गए। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
  • इस ट्वीट पर मोबिक्विक ने कमेंट किया कि, 'कभी कभी क्यू में लगकर बिजली का बिल भी भर देना चाहिए।'
  • यूट्यूब इंडिया ने कमेंट किया कि, 'गाइज, कभी कभी रात को तीन बजे फोन साइड पर रख के सो जाना चाहिए।'
  • अमेजन प्राइम वीडियो ने लिखा, 'कभी कभी केबल पर भी कुछ देख लेना चाहिए।' 
  • ट्रेवलिंग एप इक्सिगो ने कहा, 'गाइज, कभी कभी घर पर भी बैठना चाहिए।' 
  • फूड एप फासोस ने लिखा, 'गाइज, कभी कभी खुद भी खाना बना लेना चाहिए।' 
  • हेवमोर आइस्क्रीम ने कमेंट किया, 'कभी कभी मीठे में मिठाई भी खा लेना चाहिए।' 
  • डाबर हाजमोला ने कहा, 'गाइज, कभी कभी कुछ बातें हजम कर लेनी चाहिए।' 
  • वायरल फीवर ने लिखा, 'गाइज, कभी कभी घर पर टीवी भी देख लेना चाहिए।'  
  • वहीं कैशकरो डॉटकॉम ने कमेंट किया कि, 'कभी कभी कैशबैक के बिना भी शॉपिंग करनी चाहिए।' 
 
आखिर में ट्वीट पर कमेंट का यह सिलसिला जोमैटो ने ही खत्म किया। जोमैटो ने सभी ट्वीट को जोड़कर एक तस्वीर तैयार कि और लिखा कि, 'गाइज, कभी कभी खुद के अच्छे ट्वीट भी सोच लेने चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें