फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो मामले में नया मोड़: कंपनी ने जारी किया बयान, यहां जानिए इससे जुड़ी हर बात

Fri, 12 Mar 2021 04:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
Zomato Case Bengaluru: Hitesha Chandrani and Kamaraj - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बंगलूरू में सामने आए 'जोमैटो' विवाद में नया मोड़ आ गया है। मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट हितेशा चंद्राणी ने जोमैटो कर्मी कामराज पर आरोप लगाया था कि वह देर से खाना लेकर आया और इसकी शिकायत करने पर कामराज ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, कामराज ने इसे लेकर कहा है कि मॉडल ने जानबूझ कर खुद को चोट पहुंचाई। उधर, जोमैटो कंपनी ने कहा कि कामराज का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और हमारी प्राथमिकता मामले की सच्चाई तक जाना है। 

विज्ञापन

क्या है हितेशा चंद्राणी का एंगल

बता दें कि हितेशा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर यह आरोप लगाया था, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया था। हितेशा ने ट्विटर पर घटना के बारे में बताया और शहर की पुलिस को टैग किया। पुलिस ने उनसे इलाके का ब्योरा देने को कहा ताकि उनकी मदद की जा सके। इसके बाद पुलिस ने अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हितेशा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट क्या है, उसमें वह रो रही हैं और उनकी नाक से खून निकलता दिख रहा है।

हितेशा के अनुसार, मैंने मंगलवार को खाने का ऑर्डर दिया था जो देरी से आया तो उन्होंने जोमैटो के ग्राहक सेवा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वे खाना निशुल्क दें या खाने का ऑर्डर रद्द करें। वीडियो में वह कह रही हैं, 'मेरे जोमैटो के खाने के ऑर्डर को देर हो रही थी और मैं ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर रही थी। इस बीच डिलिवरी कर्मी ने यह किया।' इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर किया और कार्रवाई की मांग की है।

..और जोमैटो कर्मी ने क्या कहा 

वहीं, जोमैटो कर्मी कामराज ने हितेशा के इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कामराज ने कहा, 'मैंने उनके अपार्टमेंट के दरवाजे पर पहुंचकर उन्हें खाना दिया और पेमेंट का इंतजार कर रहा था। ट्रैफिक और खराब सड़क के चलते हुई देरी के लिए मैंने उनसे माफी भी मांगी थी।' कामराज कहते हैं, लेकिन उनका (हितेशा) व्यवहार बहुत खराब था। उन्होंने खाना लिया और पैसे देने से मना कर दिया और ग्राहक सेवा से बात करने की बात कही।

कामराज ने बताया कि मैंने फिर से पैसे मांगे तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच जोमैटो सपोर्ट की ओर से बताया गया कि कस्टमर के अनुरोध पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया दया है। मैंने उनसे खाना वापस करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इससे भी मना कर दिया। जब मैं वहां से जाने लगा तो उन्होंने मुझे गालियां दीं और चप्पल से मारा। बचने के लिए मैंने अपने हाथ सामने किए तो वह मेरा हाथ हटाने की कोशिश करने लगीं। इसी दौरान उनका हाथ उनकी ही नाक पर लग गया।

अंगूठी एंगल फंसा रहा है पेच 

कामराज का कहना है कि हितेशा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है उसे देखने वाले साफ समझ सकते हैं कि एक मुक्के में किसी के चेहरे के साथ ऐसा नहीं हो सकता है। यह उन्हीं की अंगूठी उनकी नाक पर लगने से हुआ। मैं अंगूठी पहनता भी नहीं हूं और वीडियो में दिख रहा है कि हितेशा ने अंगूठी पहन रखी है। कामराज ने कहा कि मैं यह काम दो साल से ज्यादा समय से कर रहा हूं। हजारों लोगों के घर तक उनका खाना पहुंचा चुका हूं। लेकिन, ऐसा मेरे साथ पहली बार हुआ है।

मामले में जोमैटो ने क्या कहा

इस मामले को लेकर ऑनलाइन खाना डिलिवर करने वाली कंपनी के मालिक दीपिंदर गोयल ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कंपनी का पक्ष रखा। बयान में कहा गया कि हमारी प्रमुख उद्देश्य मामले की सच्चाई तक जाना है। इस दौरान हम हितेशा और कामराज दोनों की मदद कर रहे हैं। हम लगातार हितेशा चंद्राणी के संपर्क में बने हुए हैं और उनके इलाज में आने वाले मेडिकल बिल वहन करने के साथ आगे की कार्रवाई के लिए भी हम उनकी मदद कर रहे हैं। 

जोमैटो ने कहा कि हम कामराज के साथ भी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। हम दोनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा सके हैं जिससे मामले के दोनों पक्ष सही-सही सामने आ सकें। प्रोटोकॉल के अुसार हमने अस्थायी तौर पर कामराज को एक्टिव डिलिवरी से निलंबित कर दिया है लेकिन, जब तक पुलिस की जांच चल रही है, हम आंतरिक आधार पर उनकी कमाई उनको उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही जोमैटो कंपनी ने कामराज के पिछले रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन

कैसा है कामराज का रिकॉर्ड

जोमैटो ने अपने बयान में कामराज के पिछले रिकॉर्ड के बारे में भी बताया है। ये रिकॉर्ड भी कामराज के पक्ष की ओर इशारा करते हैं। इसके अनुसार, कामराज ने जोमैटो के लिए अब तक पांच हजार से ज्यादा डिलिवरी की हैं। कामराज को जोमैटो एप पर पांच में से 4.7 रेटिंग मिली हुई है, जो कि सबसे अधिक रेटिंग्स में से है। वह जोमैटो के साथ 26 महीने से काम कर रहे थे। कंपनी ने ये आंकड़े साझा करते हुए कहा है साफ किया है कि ये सभी आंकड़े तथ्य हैं न कि हमारे विचार।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें