फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जिंदगी न मिलेगी दोबारा': राष्ट्रीय आत्महत्या उन्मूलन दिवस पर कनेक्टेड की पहल, 10 सितंबर को होगा खास कार्यक्रम

Thu, 08 Sep 2022 08:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय आत्महत्या उन्मूलन दिवस के मौके पर कनेक्टेड 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन नोएडा स्पोर्टस स्टेडियम में स्थित शिरोज हैंगआउट कैफे में शाम 4 बजे से होगा। अमर उजाला इस आयोजन में मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक सेहत इंसान की जिंदगी का ऐसा जरूरी पक्ष है जिसकी अक्सर हम उपेक्षा करते हैं। एक स्वस्थ शरीर और एक स्वस्थ मन ही एक साथ मिलकर संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार बनते हैं। लेकिन यह दुखद है कि हमारे देश में मानसिक स्वास्थ्य को आज भी प्राथमिकता नहीं दी जाती, नतीजतन खराब मानसिक सेहत के कारण सालाना कई लोग आत्महत्या का शिकार होते हैं, जिनमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


मानसिक सेहत के लिए काम करता है कनेक्टेड 
कनेक्टेड (Connected) मानसिक सेहत के लिए काम करने वाला एक ऐसा समूह है जो पिछले तीन वर्षों से मानसिक सेहत से जुड़े कई अहम पहलुओं पर काम कर रहा है। कनेक्टेड की शुरूआत मार्च 2018 में रितु भारद्वाज और रजनी सेन ने की थी जो पेशे से मीडिया जगत से जुड़ी हैं पर उस समय पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजर रही थी। 

राष्ट्रीय आत्महत्या उन्मूलन दिवस के मौके पर कनेक्टेड फिर से एक उम्मीद भरी शाम 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' लेकर आ रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 10 सितंबर को नोएडा स्पोर्टस स्टेडियम में स्थित शिरोज हैंगआउट कैफे में शाम 4 बजे से होगा। 
विज्ञापन

 

अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है। इस कार्यक्रम में  ऐसे लोग अपने जीवन की कहानी साझा करेंगे जिन्होंने खुद जिंदगी से हार मान कर कभी अपनी जान लेने की कोशिश की थी लेकिन आज अपनी हिम्मत और इच्छाशक्ति से समाज के लिए मिसाल बने हुए हैं। मिसाल के तौर पर कैंसर वॉरियर विक्रांत विग को ही लीजिए, जिन्होंने अपने हौसले से कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात दी और आज हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं। 

सामाजिक कार्यकर्ता ऋचा अनिरुद्ध भी करेंगी शिरकत
इसमें एक अन्य वक्ता कविता शर्मा भी होंगी जो अपने जीवन के संघर्षों और कामयाबी की कहानी साझा करेंगी। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता ऋचा अनिरुद्ध। ऋचा अनिरुद्ध ने टीआरपी की पत्रकारिता को छोड़कर एक ऐसा रास्ता अपनाया जहां वे लोगों की उम्मीद भरी कहानियां सभी के सामने ला सकें। आज उनका शो जिंदगी विद ऋचा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। अपनी सकारात्मकता से भरी बातों और खूबसूरत अनुभव को वे कनेक्टेड के मंच से सभी के साथ साझा करेंगी।

इस कार्यक्रम में एसिड अटैक वॉरियर भी अपनी कहानी सामने लाएंगी जिन्होंने दर्द भरे अनुभव को पीछे छोड़ हिम्मत और हौसले की एक नई कहानी लिखी है। मोटिवेशनल स्पीकर्स के अलावा इस कार्यक्रम में मानसिक सेहत से जुड़ी कई दिलचस्प गतिविधियां भी होंगी। कला किस तरह लोगों की मानसिक सेहत में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है, इस विषय पर भी इस कार्यक्रम में चर्चा होगी। बात करने से बात बनेगी, इस मकसद के साथ कनेक्टेड की यह पहल आत्महत्या को रोकने के लिए क्या प्रयास किए जाने चाहिए, इस पर एक सहज बातचीत का मौका भी देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें