फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद का कमाल: देश का एक ऐसा अस्पताल जहां कोरोना से न डॉक्टर बीमार हुए और न ही कोई कर्मचारी

Fri, 26 Mar 2021 06:50 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक डॉक्टर तनुजा ने बताया कि पूरे कोरोना काल में आयुरक्षा किट एक तरह से वरदान साबित हुई। डॉक्टर तनुजा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के 80 हज़ार पुलिस कर्मियों को यह किट दी गई और उसके बाद अध्ययन किया गया...
विज्ञापन
वैद्यराज डॉ राजेश कोटेचा - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन सच्चाई यही है कि देश में एक ऐसा अस्पताल भी है, जहां पूरे कोरोना काल में न तो एक भी डॉक्टर इसकी चपेट में आया और न ही कोई कर्मचारी। जबकि इस अस्पताल में हजारों की संख्या में कोरोना के मरीज इलाज कराने आए और ठीक होकर वापस चले गए। ऐसा अस्पताल कहीं और नहीं बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में है। जिसका नाम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान है। शुक्रवार को संस्थान के दीक्षांत समारोह पर आयोजित कार्यक्रम 'उड़ान' में आयुष विभाग के सचिव और संस्थान के निदेशक ने इस बात की जानकारी साझा की।

विज्ञापन


आयुष विभाग के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया की कोविड के दौरान संस्थान ने रोज नई ऊंचाइयों को छुआ। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान पूरी दुनिया में ऐसा इकलौता संस्थान है जहां पूरे कोरोना काल में डॉक्टर तो क्या मरीजों की तीमारदारी करने वाले किसी अन्य स्टाफ को भी कोरोना ने संक्रमित नहीं किया। वह बताते हैं कि पूरी दुनिया में कोरोना का इलाज करने वाले 11 फीसदी डॉक्टर इस संक्रमण के शिकार हुए। जबकि भारत में यह सात फीसदी रहा।

राजेश कोटेचा कहते हैं कि इसकी केवल एक ही वजह रही कि यहां के डॉक्टरों और स्टाफ ने आयुर्वेद पर भरोसा किया। कोरोना के दौरान आयुर्वेद की बनाई गई गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन किया गया। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि आयुर्वेद ने पूरे कोरोना पूरी दुनिया में अपनी विश्वसनीयता कायम की।

आयुरक्षा किट बनी कोरोना में वरदान

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की निदेशक डॉक्टर तनुजा ने बताया कि पूरे कोरोना काल में आयुरक्षा किट एक तरह से वरदान साबित हुई। डॉक्टर तनुजा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के 80 हज़ार पुलिस कर्मियों को यह किट दी गई और उसके बाद अध्ययन किया गया। जिससे पता चला कि इन पुलिसकर्मियों में इस किट से न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ी बल्कि कोरोना संक्रमण से भी इनका बचाव हुआ। इस किट में गिलोय के साथ काढ़ा और अणु तेल दिया जाता था।

विज्ञापन


डॉक्टर तनुजा ने दीक्षांत समारोह में पास हुए आयुर्वेदिक छात्रों से कहा कि आयुर्वेद में आप एक नया आकाश छू सकते हैं। उन्होंने कहा आयुर्वेद देश और पूरी दुनिया में स्थापित हो रहा है। निदेशक ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान बीते कुछ सालों में नित नई ऊंचाइयां छू रहा है। संस्थान में ना सिर्फ मरीजों का इलाज हो रहा है बल्कि शोध के क्षेत्र में भी अच्छा काम किया है।

इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे आयुष मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीएन पाठक ने बताया की आयुर्वेद ने दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया। उन्होंने बताया 'फिट इंडिया' अभियान में आयुर्वेद और योगा को शामिल कर संपूर्ण फिटनेस पर ध्यान दिया गया। देश के करोड़ों लोगों ने फिट इंडिया अभियान से खुद को जोड़ा और तंदुरुस्त भी हुए।

वह कहते हैं कि आयुर्वेद की महत्ता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक संस्थान में आयुर्वेद के चिकित्सकों की परमानेंट नियुक्ति की गई है। ताकि वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को आयुर्वेद के माध्यम से न सिर्फ निरोगी बनाया जाए बल्कि फिट इंडिया के तहत उनको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ भी रखा जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें