फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munich Security Conference: जेलेंस्की बोले- ट्रंप की योजना पर आम सहमति के बाद ही होगी पुतिन से मुलाकात

Fri, 14 Feb 2025 10:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख।

सार

Munich Security Conference: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वह रूसियों से मिलने को तैयार नहीं हैं और पुतिन से मुलाकात तभी करेंगे, जब ट्रंप के साथ एक आम योजना पर सहमति बन जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका ने कभी यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं माना, जिसमें बाइडन प्रशासन भी शामिल है।
विज्ञापन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि वह रूसी नागरिकों से मिलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए तभी सहमत होंगे, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक आम योजना पर सहमति बन जाएगी। 

विज्ञापन

 
जेलेंस्की ने आज म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कभी भी यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य के रूप में नहीं देखा, इसमें बाइडन प्रशासन भी शामिल है। 

जेलेंस्की अमेरिका के उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस से भी मुलाकात करेंगे। यूरोप के कई विश्लेषकों को उम्मीद है कि इस मुलाकात में वेंस राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी रूसी समकक्ष पुतिन के बीच इस हफ्ते फोन कॉल पर हुई बातचीत की जानकारी देंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप ने जताई थी रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होने की संभावना
इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनकी रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने इस युद्ध को बहुत खूनखराबे वाला कहा था। ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर एक पोस्ट में कहा था, कल रूस और यूक्रेन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई। उस खतरनाक और खूनी युद्ध के खत्म होने की अच्छी संभावना है। 

ट्रंप ने पहले दावा किया था कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक घंटे से अधिक समय तक फोन पर बात की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम शांति की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाद में उन्होंने  यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी बात की, लेकिन वे इस पर स्पष्ट नहीं थे कि क्या यूक्रेन, रूस के साथ अमेरिका की वार्ता में समान रूप से भागीदार होगा या नहीं। 

ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है राष्ट्रपति पुतिन शांति चाहते हैं, राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति चाहते हं और मैं भी शांति चाहता हूं। पुतिन के साथ बातचीत को लेकर उन्होंने कहा, लोगों को कभी नहीं पता था कि पुतिन के विचार क्या हैं, लेकिन मुझे यह कहने में पूरा भरोसा है कि वह भी इस युद्ध को समाप्त होते देखना चाहते हैं, तो यह अच्छा है। हम इस युद्ध को जल्द समाप्त करने की दिशा में काम करेंगे। 
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह पुतिन से निजी रूप से मिलने की संभावना पर भी विचार कर रहे हैं और सऊदी अरब में यह मुलाकात हो सकती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या यूक्रेन शांति प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होगा, तो ट्रंप ने कहा, यह दिलचस्प सवाल है। मुझे लगता है कि उन्हें शांति बनानी होगी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें