फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन जंग: रूसी हमलों के बीच जेलेंस्की आज लंदन में करेंगे बैठक, कीव को एयर डिफेंस मिसाइलें देगा ब्रिटेन

Wed, 14 Oct 2026 04:38 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, लंदन

सार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लंदन पहुंच रहे हैं, जहां वे ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहम से मिलेंगे। ट्रंप के पुतिन से डीजल डील, अमेरिका के रुख में बदलाव और रूस के लगातार हमलों के बीच यह दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की बुधवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंच रहे हैं। यहां उनकी मुलाकात ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से होगी। रूस के लगातार बढ़ते हमलों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से यूक्रेन को मदद जारी रखने की प्रतिबद्धता पर उठ रहे सवालों के बीच कीव और उसके यूरोपीय सहयोगी यूक्रेन की रक्षा मजबूत करने में जुटे हैं। बर्नहम के कार्यालय ने कहा कि यूके सरकार आने वाले हफ्तों में कीव को तत्काल सहायता देगी और उन एयर डिफेंस मिसाइलों की डिलीवरी में तेजी लाएगी, जिनकी यूक्रेन को कड़ाके की सर्दी शुरू होने से पहले बहुत ज्यादा जरूरत है। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के किसी अचानक लिए गए फैसले ने यूक्रेन और पश्चिमी यूरोप के नेताओं को चौंका दिया हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'विदेशी सैटेलाइट ऑपरेटर पर हो सख्ती': स्टारलिंक पर थिंक टैंक ने जताई चिंता, देश की सुरक्षा को लेकर क्या दावे?

अमेरिका-रूस में क्या डील हुई?
बता दें कि ट्रंप ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारी मात्रा में रूसी डीजल आयात करने का समझौता किया है। रूस की अर्थव्यवस्था पर प्रतिबंध लगाने और पुतिन को अलग-थलग करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के बीच आए इस चौंकाने वाले फैसले ने उन घटनाओं की सूची को और बढ़ा दिया है जिनमें रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने जेलेंस्की की अनदेखी करते हुए रूसी नेता का पक्ष लिया है। बर्नहम ने अलग रुख अपनाया। यात्रा से पहले उन्होंने कहा, 'यूक्रेन के लोगों के लिए मेरा संदेश बिल्कुल साफ है, हम तब तक आपके साथ हैं जब तक जरूरत होगी और हम यूरोप में शांति के लिए आपकी साहसी लड़ाई का समर्थन करने में और आगे बढ़ेंगे तथा तेज़ी लाएंगे।'
विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप के इस कदम ने यूरोप को कीव के साथ मजबूती से खड़े होने के लिए प्रेरित किया। कार्नेगी यूरोप की रिम मोमताज ने मंगलवार को एक विश्लेषण में लिखा, 'यूक्रेन के लिए मुश्किल सर्दी से पहले, डोनाल्ड ट्रंप का रूस की ओर फिर से झुकाव अच्छे संकेत नहीं देता है। लेकिन घबराने के बजाय, कीव के यूरोपीय सहयोगी कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भारतीय नौसैना को मिलेगी नई ताकत: कारवार नौसैनिक अड्डे पर कमीशन होगा बहुउद्देशीय पोत समर्थक, क्यों है खास?

ब्रिटेन का अगला कदम क्या होगा?
यूरोपीय संघ की तरह ब्रिटेन भी रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। लंदन ने मॉस्को से ट्रंप द्वारा घोषित आंशिक युद्धविराम का पालन करने और यूक्रेन की ऊर्जा सुविधाओं पर हमले रोकने का भी आग्रह किया है। जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेन ऊर्जा युद्धविराम का पालन कर रहा है। जुलाई में नेता बनने के बाद बर्नहम ने कीव में पहली विदेश यात्रा की थी, जहां उन्होंने लंबी दूरी की मिसाइलें बनाने की टेक्नोलॉजी साझा करने की पेशकश की। इसके जवाब में, रूस ने ब्रिटेन पर कीव की तरफ से युद्ध में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें