फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zanzibar Prez India Visit: जांजीबार के राष्ट्रपति चार दिवसीय भारत दौरे पर, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर

Mon, 20 Jul 2026 10:30 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी / अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Zanzibar Prez India Visit: अफ्रीकी द्वीप जांजीबार के राष्ट्रपति चार दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। पूर्वी अफ्रीका में हिंद महासागर में अर्ध-स्वायत्त द्वीप समूह जांजीबार तंजानिया का हिस्सा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात के बाद जारी बयान में कहा गया कि भारत और जांजीबार एआई, तकनीक व शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
भारत दौरे पर जांजीबार के राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@ जयशंकर / अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जांजीबार ने उच्च शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण और जल आपूर्ति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। इस संबंध में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को नई दिल्ली में जंजीबार (यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया) के राष्ट्रपति और रिवोल्यूशनरी काउंसिल के चेयरमैन डॉ. हुसैन अली म्विनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी को नई गति देने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


विदेश मंत्री जयशंकर ने जंजीबार के राष्ट्रपति से की बातचीत
बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत जंजीबार और तंजानिया के साथ अपनी विकास साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लिखा कि जंजीबार के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान उच्च शिक्षा, क्षमता निर्माण, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य, एआई, डिजिटल तकनीक और अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।

कब और कितने दिनों की यात्रा पर आए हैं?
इससे पहले जांजीबार के राष्ट्रपति और क्रांतिकारी परिषद के अध्यक्ष हुसैन अली म्विनी शनिवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे। वह भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए हैं, जिसका उद्देश्य भारत-तंजानिया रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। इस यात्रा से प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार होने की उम्मीद है।

दौरा ग्लोबल साउथ में साझा प्राथमिकताओं पर आधारित
विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति म्विनी का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-तंजानिया रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती गति को दर्शाती है। यह लोगों से लोगों के संबंधों और ग्लोबल साउथ में साझा प्राथमिकताओं पर आधारित है।

उपराष्ट्रपति के निमंत्रण पर यात्रा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति म्विनी की भारत यात्रा 17 जुलाई से 20 जुलाई तक है। वह उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर भारत आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। नई दिल्ली में अपने प्रवास के दौरान, राष्ट्रपति म्विनी उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन के साथ बातचीत करेंगे। इस बातचीत में भारत-तंजानिया संबंधों के पूर्ण विस्तार की समीक्षा की जाएगी।

द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते
दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी यात्रा पर आए नेता से मुलाकात कर सकते हैं। भारत और तंजानिया विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से मैत्री और सहयोग के संबंध साझा करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति म्विनी की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। इससे दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए सहयोग और गहरा होगा।

दिल्ली से पहले तमिलनाडु आए जांजीबार के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी के इस दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक्स पर लिखा, यह यात्रा भारत और तंजानिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे लोगों से लोगों के संबंधों पर आधारित है। दोनों देश ग्लोबल साउथ में साझेदार के रूप में साझा प्राथमिकताओं पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रपति म्विनी राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने से पहले चेन्नई गए थे। वहां उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के 63वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि IIT मद्रास जांजीबार परिसर की स्थापना को अक्तूबर 2023 से दो साल पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें