फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर मूसा ने फिर उगला जहर, कहा- जब तक कश्मीर आजाद नहीं होगा चुप नहीं बैठूंगा

Sat, 23 Sep 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
zakir musa
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी और कश्मीर में अलकायदा की नुमांइदगी कर रहे जाकिर मूसा ने भारत के खिलाफ एक बार फिर आग उगली है। अंसार गजवत-उल-हिंद एक बयान जारी कर कहा है कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेगा जब तक हिंदुस्तान पर कब्जा नहीं कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


जाकिर ने सभी मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है। उसने कहा है कि जब तक  इस्लामी शरीयत के हिसाब से इस्लामी खलीफा कश्मीर में स्थापित नहीं हो जाता तब तक वे अपने सुखों का बलिदान करें और हमारी इस लड़ाई में शामिल हों।

जाकिर ने 8 वीं शताब्दी का उदाहरण देते हुए कहा कि मुहम्मद बिन कासिम  ने शरीयत शासन स्थापित करने के लिए उस समय सिंध के तत्कालीन हिंदू राजा को मार डाला था। अब समय आ गया है कि हम मुस्लिम भी एकजुट हों। 
विज्ञापन


पढ़ें:  पांच साल में बन गए कमांडर ये पांच मोस्ट वांटेड आतंकी
विज्ञापन

मुस्लिमों को एकजुट होने और एसा आर्मी ज्वाइन करने की अपील की है

उस समय अल सिंध भारत का हिस्सा था जो अब पाकिस्तान में है।  उसपर मुहम्मद बिन कासिम का राज था वहां शरिया के हिसाब से शासन चलता था।कासिम  उम्मयद खलीफा आर्मी का जनरल था। द्वीप में अल सिंध पहला ऐसा राज्य था जहां शरियत के हिसाब से राज-काज चलता था। 

मूसा ने गजवत उल हिंद के आधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल अल हर्र पर मुस्लिमों को एकजुट होने और एसा आर्मी ज्वाइन करने की अपील करते हुए कहा है कि हम भी तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक हिंदुस्तान से स्वतंत्र नहीं हो जाते।  इंटेलीजेंस सूत्रों ने कहा है कि मूसा का यह बयान अल हर्र मीडिया पर जारी किया गया है लेकिन इसके सोर्स की पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें