फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: इंदौर वन-डे में बारिश बन सकती है विलेन, ऑस्ट्रेलिया को लगेगा तगड़ा झटका

Sat, 23 Sep 2017 09:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
विज्ञापन
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मैचों की सीरीज का तीसरा वन-डे खेला जाना है। इस मुकाबले में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान एक या दो बार बारिश हो सकती है, जिससे ओवरों में कटौती हो सकती है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मध्यभारत के अधिकांश स्थानों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मैच पर भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के अधिकारी का मानना है कि रविवार तक मौसम की स्थिति में सुधार आएगा।

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के निदेशक इंद्रजीत शर्मा ने कहा, 'अगले 48 घंटों में मौसम में सुधार होगा। मैच डे-नाइट का होने के कारण शाम को मौसम खुला रहने की संभावना है। इस बीच हालांकि एक या दो बार बारिश की संभावना है, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रहेगी। ओवरों में कुछ कटौती की जा सकती है, लेकिन मैच होने की पूरी संभावना है। आउटफील्ड हालांकि अब भी गीली है, लेकिन विकेट पूरी तरह से सूखा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी, तीसरे वन-डे में पिच से इन्हें मिलेगी मदद

एमपीसीए के क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि मैदान में जल निकासी की अच्छी प्रणाली होने के कारण मैदान को सुखाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। उन्होंने कहा, 'मैदान के नीचे पानी की निकासी के लिए 12 छोटे-छोटे कुएं बनाए गए हैं और इनमें से प्रत्येक में 60–60 फीट के बोरवेल हैं।'
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को लगेगा जोरदार झटका

स्टीव स्मिथ
अगर मौसम ने खेल बिगाड़ा और किसी कारण मैच रद्द हुआ तो ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगेगा। मेहमान टीम मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पीछे है। तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दो ही मुकाबले शेष रहेंगे, जिसे ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में जीतना होगा। वहीं टीम इंडिया भी चाहेगी कि बारिश मैच का रोमांच नहीं बिगाड़े क्योंकि इंदौर के होलकर स्टेडियम पर उसका अब तक का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

इस स्टेडियम पर टीम इंडिया ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है और उसकी कोशिश रविवार को मुकाबला जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम करने की होगी। अगर टीम इंडिया मैच जीतने में कामयाब हुई तो अंतिम दो मैच महज औपचारिकता बनकर रह जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें