फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईएस शर्मिला का आरोप: 'MLA नाईक ने मुझे नपुंसक बुलाया, मैंने जवाब दिया तो SC-ST एक्ट में केस दर्ज हो गया'

Mon, 20 Feb 2023 12:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

मामले में तेलंगाना पुलिस ने विधायक की शिकायत पर वाईएस शर्मिला के खिालाफ धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है।
विज्ञापन
वाईएस शर्मिला और शंकर नाईक। - फोटो : ANI/Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर महबूबाबाद विधायक बनोठ शंकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अब इसे लेकर शर्मिला ने केसीआर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा है कि विधायक नाईक, जो कि एक एसटी हैं, उन्होंने मुझे नपुंसक बुलाया, जिस पर मैंने सिर्फ जवाब दिया था। इस पर ही मेरे खिलाफ एससी-एसटी उत्पीड़न मामले में केस दर्ज हो गया। उन्होंने पूछा कि क्या यही तेलंगाना का न्याय है?
विज्ञापन


क्या बोलीं वाईएस शर्मिला?
शर्मिला ने कहा, "जब नाईक ने मुझे नपुंसक बुलाया, तो मैंने सिर्फ इतना कहा कि आखिर नपुंसक है कौन? क्या आप नपुंसक नहीं हैं? मैंने सिर्फ इतना ही कहा था। क्या प्रतिक्रिया देना मेरी गलती है? 

वाईएसआरटीपी की नेता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा, "वे कह रहे हैं कि मेरे खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, लेकिन मेरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आनी चाहिए। सिर्फ इसलिए कि मैंने प्रतिक्रिया दी और नाईक से उनका ही सवाल पूछ लिया, इसलिए मेरे खिलाफ केस दर्ज हो रहे हैं। वह भी एससी-एसटी उत्पीड़न मामले में। यह कितना न्यायपूर्ण है? क्या यह कानून का गलत इस्तेमाल नहीं है?"
विज्ञापन


केसीआर को तालिबान करार दे चुकी हैं शर्मिला
इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने विधायक की शिकायत पर वाईएस शर्मिला के खिालाफ धारा 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हैदराबाद ले जाया गया है। इससे पहले वाईएसआरटीपी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने रविवार को कहा कि तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान है और केसीआर इसका तालिबान है। महबूबाबाद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए शर्मिला ने तेलंगाना के सीएम को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के सीएम केसीआर एक तानाशाह हैं, वह अत्याचारी हैं, तेलंगाना में कोई भारतीय संविधान नहीं है, केवल केसीआर का संविधान है। तेलंगाना भारत का अफगानिस्तान है और केसीआर इसका तालिबान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें