वाईएसआर कांग्रेस पार्टी सांसद वी विजयसाई रेड्डी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की। उन्होंने कहा कि वह राज्य में विशेष ट्रेनों को शुरू करने का आग्रह करते हैं क्योंकि 230 विशेष ट्रेनों में से हाल ही में देश में 80 नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।
लेकिन इनमें से कोई भी ट्रेन हैदराबाद-विजाग, हैदराबाद-तिरुपति के बीच नहीं चल रही है। रेल मंत्री को इन स्थानों के बीच भी विशेष ट्रेनों का संचालन करना चाहिए।