फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश: सीएम जगनमोहन की पार्टी के सांसद ने सबके सामने चाटे शहीद पुलिसकर्मी के जूते, जानिए कारण

Sat, 21 Dec 2019 11:10 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
विज्ञापन
सांसद गोरंतला माधव - फोटो : ANI
विज्ञापन

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद गोरंतला माधव ने तेलुगू देशम पार्टी के नेता जे सी दिवाकर रेड्डी द्वारा की गई कथित तौर पर टिप्पणी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए शहीद पुलिसकर्मी के जूते चूमे और साफ किए। 

विज्ञापन



आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में हिंदूपुर संसदीय क्षेत्र से आने वाले माधव ने यह भी घोषणा की कि अगर पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें अनुमति दी जाएगी तो वह टीडीपी नेता को सबक सिखाने के लिए अपनी सांसद सीट से इस्तीफा देकर पुलिस विभाग में शामिल हो जाएंगे। 

क्या है मामला?
दरअसल, रेड्डी ने बुधवार को अनंतपुर में पार्टी की एक बैठक में कहा था कि अगर टीडीपी के फिर से सत्ता में आती है तो पुलिसवालों को अपने जूते चाटने होंगे। अनंतपुर जिले के पुलिस अधिकारियों के संघ ने उन्हें बिना शर्त के माफी मांगने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा। 
विज्ञापन


सांसद बनने से पहले इंस्पेक्टर थे गोरंतला माधव
अपने पद को छोड़ने और इस साल मई में लोकसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने से पहले, गोरंतला माधव कादिरी पुलिस स्टेशन में एक इंस्पेक्टर थे। माधव ने कहा कि रेड्डी की ओर से पुलिस बलों का अपमान करना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कानून व्यवस्था और देश की अखंडता की रक्षा करती है।

माधव ने कहा कि मैंने दिवाकर रेड्डी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दर्ज करने के लिए अनंतपुर में शहीद हुए एक पुलिसकर्मी का जूता साफ किया और चूमा। पुलिसवालों ने लोगों की जान बचाने और देश की रक्षा करने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें