फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: निकाय चुनावों में जीत के बाद वाईएसआर कांग्रेस की नजरें अब तिरुपति संसदीय सीट पर

Tue, 16 Mar 2021 02:59 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी - फोटो : PTI
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस की निगाहें अब जल्द होने वाले तिरुपति लोकसभा सीट के उपचुनाव पर हैं।

विज्ञापन


वाईएसआर कांग्रेस के सांसद दुर्गा प्रसाद राव के असामयिक निधन के कारण होने वाले इस उपचुनाव में पार्टी को सफलता के आसार दिख रहे हैं। इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तिरुपति नगर निगम, नायडूपेटा, सुलरपेट और वेंकटागिरी नगरपालिकाओं के 125 वार्डों में से सत्तारूढ़ पार्टी ने 121 में जीत दर्ज की है।

टीडीपी को सिर्फ तीन और भाजपा को एक वार्ड में ही सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश में 75 नगर पालिका और 12 नगर निगम के चुनाव हुए थे, जिनमें जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने सभी नगर निगमों और 73 नगरपालिकाओं में जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


21 माह में तीसरी बड़ी सफलता
पिछले 21 महीनों में वाईएसआर कांग्रेस की आंध्र में यह तीसरी बड़ी सफलता है। लोकसभा के साथ ही हुए विधानसभा चुनाव में जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाने के बाद पहले ग्राम पंचायतों में और अब शहरी निकायों में इस पार्टी ने एक के बाद एक धमाकेदार जीत दर्ज की है।

खिलाफ लड़ने पर भी केंद्र से सहयोग
राज्य में टीडीपी और भाजपा के खिलाफ लड़ने वाली वाईएसआर कांग्रेस संसद में ज्यादातर सत्तारूढ़ भाजपा के साथ खड़ी दिखाई देती है। हालांकि नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने उसके खिलाफ जनसेना के साथ तालमेल में चुनाव लड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें