फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सीएम बनर्जी के मीम्स बनाने पर यूट्यूबर गिरफ्तार, सात अन्य कंटेंट क्रिएटर्स की तलाश जारी, केस दर्ज

Tue, 27 Sep 2022 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

तुहिन मंडल के खिलाफ दक्षिण कोलकाता के तराताला पुलिस स्टेशन में एक 21 वर्षीय युवक ने एक सप्ताह पहले शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर आज उसे गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
1 of 6
ममता बनर्जी(फाइल) - फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक 29 वर्षीय यूट्यूबर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपमानजनक मीम्स बनाए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

बापूजीनगर का रहने वाला है आरोपी 

2 of 6
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस की खुफिया शाखा के अधिकारियों ने आरोपी तुहिन मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया है। वह ताहेरपुर थाना क्षेत्र के बापूजीनगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

21 वर्षीय युवक ने पिछले सप्ताह दर्ज कराई थी शिकायत

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
तुहिन मंडल के खिलाफ दक्षिण कोलकाता के तराताला पुलिस स्टेशन में एक 21 वर्षीय युवक ने एक सप्ताह पहले शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर आज उसे गिरफ्तार किया गया है। 

मुख्यमंत्री के भाषण एडिट कर बनाए मीम्स

4 of 6
CM Mamata Banerjee - फोटो : ANI (File)
कोलकाता के एक अधिकारी ने कहा, बताया जाता है कि तुहिन मंडल के पास कोई निश्चित आय का साधन नहीं है, इसलिए उसने मुख्यमंत्री के भाषणों के कुछ हिस्सों को एडिट किया और उनके भड़काऊ, अपमानजनक मीम्स बनाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह के कृत्य हिंसा को भड़का सकते हैं और शांति भंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

सात अन्य कंटेंट क्रिएटर्स की तलाश जारी

5 of 6
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती - फोटो : पश्चिम बंगाल पुलिस
पुलिस ने बताया कि शिकायत में सात अन्य कंटेंट क्रिएटर्स के नाम भी शामिल हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी इस तरह के मामलों में गिरफ्तारी

6 of 6
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
इससे पहले जून में भी कोलकाता पुलिस ने एक लाइव सेशन के दौरान मुख्यमंत्री को गाली देने के आरोप में यूट्यूबर रोडदुर रॉय को गिरफ्तार किया था। इसी तरह कोलकाता पुलिस अप्रैल 2012 में जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को भी गिरफ्तार किया था, उन पर बनर्जी के एक कार्टून को ईमेल के जरिए फॉरवर्ड करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें