फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtube: यूट्यूब ने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट नीति, गलत सूचनाएं जल्द हटाएंगे

Fri, 28 Oct 2022 07:00 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नील मोहन ने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और सोसाइटी के जुड़े एक सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लेते हुए यह दावा किया।
विज्ञापन
यूट्यूब (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूब ने बृहस्पतिवार को कहा कि हमारे पास भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए स्पष्ट नीति है। हम गलत सूचनाओं के कंटेंट को जितनी जल्दी संभव होता है अपने प्लेटफॉर्म से हटाते हैं और हमारा दृष्टिकोण व्यापक है।

विज्ञापन

 
यह दावा यूट्यूब के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और गूगल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नील मोहन ने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और सोसाइटी के जुड़े एक सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा लेते हुए किया। नील मोहन ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण काफी व्यापक है। यह सुनिश्चित कर रहा है कि चुनावी पवित्रता या चुनावों से संबंधित संभावित गलत सूचनाओं के बारे में हमारी स्पष्ट नीति है। 

मतदान कैसे करें, कहां मतदान करें, उम्मीदवार की देनदारी आदि सभी प्रकार की चीजें चुनाव के दौरान आती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी नीति है कि गलत जानकारी के कंटेंट को जितनी जल्दी हो सके, हटा देते हैं। हमारे पास हिंसा, हिंसा को भड़काने, भड़काऊ भाषण को लेकर संदर्भ, नीतियां हैं जो यह सुनिश्चित करती हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हों जिससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें