फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Channel Hacked: पाकिस्तानी हैकर्स ने यूट्यूब पर समाचार चैनल को किया हैक, स्क्रीन पर पैंगबर से जुड़े टिकट चलाए

Sat, 11 Jun 2022 11:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैकर्स ने समाचार प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर पाकिस्तानी झंडे को प्रदर्शित किया और रेस्पेक्ट होली पैंगबर के टिकर चलाए। चैनल की प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
hack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के एक डिजिटल न्यूज चैनल के यूट्यूब अकाउंट को गुरुवार को हैक कर लिया गया। यह जानकारी चैनल की तरफ से शनिवार को दी गई। बताया जा रहा है कि 'टाइम-8' नाम का यह समाचार चैनल है। इसके यूट्यूब अकाउंट को पाकिस्तान स्थित हैकिंग ग्रुप 'रेवोल्यूशन पीके' ने हैक कर लिया। इसे लाइव स्ट्रीम के दौरान हैक किया गया था। हैकर्स ने समाचार प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर पाकिस्तानी झंडे को प्रदर्शित किया और रेस्पेक्ट होली पैंगबर के टिकर चलाए। चैनल की प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हैकिंग की यह घटना ऐसे वक्त हुई है, जब देश में भाजपा के पूर्व नेताओं नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी पर बवाल मचा हुआ है। इस टिप्पणी के विरोध और नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शु्क्रवार को हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। इस दौरान झारखंड की राजधानी रांची में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई तथा पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को ताजा प्रदर्शन हुए। देशभर में बीते दिन हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद भी कई जगह तनाव की स्थिति बनी हुई है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को हुई झड़पों के बाद इंटरनेट को निलंबित कर दिया और प्रभावित जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के क्रम में अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 240 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज किए गए हैं। हिंसा के खिलाफ हिंदू संगठनों के आह्वान पर झारखंड की राजधानी में शनिवार को बंद रखा गया। इस दौरान जिले में लगभग 2,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और इंटरनेट को निलंबित रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें