फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लेफ्ट कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, कई घायल

Fri, 13 Sep 2019 06:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
विज्ञापन
वामपंथी दलों की युवा शाखा ने राज्य में प्रदर्शन किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में वामपंथी दलों की युवा शाखा ने राज्य में बेरोजगारी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वह राज्य में युवाओं के लिए रोजगार की मांग करते हुए शुक्रवार को यहां राज्य सचिवालय की ओर मार्च कर रहे थे। इसी दौरान प्रदरश्नकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी बौछार की। प्रदर्शनकारी युवाओं को नौकरी देने की मांग करते हुए राज्य सचिवालय की तरफ बढ़ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, माकपा की छात्र एवं युवा शाखा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया।

इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग करते हुए गुरुवार को सिंगूर से रैली निकाली थी। 
विज्ञापन


इस रैली का शुक्रवार की दोपहर को राज्य सचिवालय पर समापन होना था। रैली सिंगूर में उस स्थान से निकाली गई थी जहां टाटा का नैनो कार संयंत्र लगना था लेकिन विरोध के चलते उसे यहां यह परियोजना रद्द करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें