फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: स्कूल बस का इंतजार कर रही छात्रा के गले में युवक ने बांध दिया मंगलसूत्र, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 11 Oct 2022 10:06 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

एक युवक द्वारा स्कूली छात्रा को मंगलसूत्र बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तमिलनाडु के कुड्डालोर पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। लड़का पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है जबकि लड़की 12वीं में पढ़ती है।
विज्ञापन
बस स्टॉप पर छात्रा को मंगलसूत्र पहनाता हुआ छात्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक स्कूली छात्रा के गले में मंगलसूत्र बांधने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दरअसल छात्र उसे बस स्टॉप पर मंगलसूत्र पहना रहा है। ऐसे में लोगों ने जांच की मांग करते हुए कहा कि छात्रा नाबालिग हो सकती है। 
विज्ञापन


वीडियाे में छात्रा स्कूल की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है और दोनों एक बस स्टॉप पर बैठे हैं। उनके दोस्त दोनों का वीडिया बना रहे हैं। उसका एक दोस्त युवक को बगल में बैठी लड़की को मंगलसूत्र बांधने के लिए प्रोत्साहित करता है। तभी छात्र बगल में बैठी छात्रा के गले मे मंगलसूत्र बांधता है, वहां मौजूद उनके दोस्त फूल बरसाते हैं।  

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोगों द्वारा साझा किया गया। कई लोगों ने पुलिस से मामले की जांच करने का अनुरोध किया क्योंकि लड़की स्कूल की ड्रेस में थी। लोगों ने पुलिस को जांच करने और यह पता लगाने के लिए प्रेरित किया कि छात्रा नाबालिग तो नहीं है। चिदंबरम ऑल वूमेन पुलिस ने जांच शुरू की और पता चला कि लड़की 12वीं कक्षा की छात्रा है, जबकि युवक एक पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ रहा है। दोनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा नाबालिग है। छात्र और छात्रा के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें