फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर में पकड़ा गया युवक तो मां-बाप के डर से पी लिया एसिड

Fri, 19 Aug 2016 11:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आत्महत्या की कोशिश - फोटो : बेंगलुरु मिरर
विज्ञापन
बेंगलुरु के मसाज पार्लर पर पुलिस की रेड के दौरान एक युवक ने टॉयलेट क्लीनर पीकर खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने मंगलवार को रेड मारकर इस पार्लर से 12 लोगों को अरेस्ट किया। बेंगलुरु मिरर की खबर के मुताबिक, मसाज पार्लर अपने यहां तीन तरह की मसाज देता था- बॉडी-टु-बॉडी मसाज, हैप्पी एंडिंग्स और सैन्विच थेरेपी। 22 साल का युवक पहली बार यहां आया था और अपनी पसंद के मसाज लेने ही वाला था कि पुलिस की रेड पड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस के आने से युवक काफी डर गया। युवक को डर था कि उसके मां-बाप को बेटे के मसाज पार्लर आने का पता न चल जाए। युवक ने पुलिस की खूब मिन्नतें की लेकिन जब पुलिस नहीं मानी तो वह टॉयलेट में छिप गया और टॉयलेट क्लीनर पी गया। काफी देर के बाद जब वह बाहर नहीं आया तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो युवक बेहोश फर्श पर पड़ा है।  

युवक को शहर के विक्टोरिया हॉस्पिटल में भर्ती  कराया गया है। युवक पर अभ आत्महत्या की कोशिश के आरोप में भी केस दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या की कोशिश के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को फोन कर इस घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें