फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya बंगाल में मिला महिला का जला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 05 Dec 2019 02:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माल्दा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या ममाले पर अभी लोगों का आक्रोश कम नहीं हुआ है। वहीं पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले में आम के बागान में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हो सकता है दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) प्रशांत देबनाथ ने कहा, 'शव बुरी तरह से जल गया है जिसके कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।' इंग्लिश बाजार पुलिस थाने क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय किसानों ने शव को देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। डीसीपी ने पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया के साथ घटनास्थल का दौरा किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच में लग रहा है कि महिला की उम्र 20 के आसपास है। उसका शरीर काफी ज्यादा झुलस चुका है। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए माल्दा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।' उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को आग के हवाले कर दिया गया। शव के पास चप्पलें और बहुत सारी माचिस की तिल्लियां मिला है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब हैदराबाद में एक 25 साल की पशु चिकित्सक का अधजला शव शादनगर में बरामद हुआ था।

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी उम्र 20 से 24 साल के बीच है। इसी तरह की घटना बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के संभल में सामने आया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दुष्कर्म पीड़िता को पांच लोगों ने आग के हवाले कर दिया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें