फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपने मेरे लिए सब कुछ किया, लेकिन मैं असफल रही': नीट छात्रा ने दी जान; सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?

Mon, 27 Jul 2026 10:29 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहिल्यानगर।

सार

महाराराष्ट्र में मेडिकल में दाखिले का सपना टूटने का दुख एक छात्रा सहन नहीं कर सकी। कथित आत्महत्या से पहले लिखे गए उसके सुसाइड नोट में परिवार के लिए ऐसा संदेश है, जिसने सभी को भावुक कर दिया। जानिए पूरा मामला-
विज्ञापन
आत्महत्या मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की एक छात्रा ने कम अंक आने से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जलालपुर गांव की रहने वाली अंकिता सांगले अपने घर में मृत मिलीं।
विज्ञापन


परिजनों ने क्या बताया?
परिजनों ने बताया कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में केवल 166 अंक आने के बाद वह तनाव में थीं। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने कमरे में फंदे से लटकी मिलीं।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?
पुलिस को मौके से मराठी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अंकिता ने लिखा, आप लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया। लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर सकी। मां, आपने हर मुश्किल में दोस्त की तरह मेरा साथ दिया। दादा (भाई), आपने भी मेरा बहुत साथ दिया। आपने मुझे मां-पापा से भी ज्यादा प्यार दिया। मेरी आत्महत्या के लिए आप जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: CJP के आंदोलन की दुनियाभर में चर्चा, सोशल मीडिया पर छाए पोस्ट, पाकिस्तानी बोले- 'यहां बिरयानी पर बिक जाते हैं'
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, जब मैं नीट की तैयारी कर रही थी, तब भी आपने मेरे लिए सब कुछ त्याग दिया, लेकिन मैं असफल रही और आपकी इच्छाएं पूरी नहीं कर सकी।

अंकिता ने अपने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने की अपील भी की। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा, भैया, मां और पापा का अच्छे से ध्यान रखना। उन्हें किसी भी चीज की कमी मत होने देना।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें