फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने की कर्ज माफी, राहुल बोले- नाकाफी है किसानों को मिली राहत

Wed, 05 Apr 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए जिसमें लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का फैसला भी शामिल है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने यूपी सरकार के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने ट्वीट करके कहा कि ये सही दिशा की ओर सरकार का एक कदम है। लेकिन इससे किसानों को कुछ हद तक तो मदद मिलेगी। मगर किसानों की पूरी तरह से मदद करने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार को कुछ और कदम उठाने होंगे। 
  A partial relief for UP farmers, but a step in the right direction. @INCIndia has always supported loan waivers for farmers in distress(1/3) — Office of RG (@OfficeOfRG) April 5, 2017
विज्ञापन



उन्होंने आगे लिखा कि मैं भाजपा को आखिरकार फैसले लेते देखकर बहुत खुश हूं। लेकिन मुझे आशा है कि वो हर जगह से मार खाए किसानों के साथ कोई राजनीति नहीं करेंगे। 
  I'm happy BJP has finally been forced to see reason.But let's not play politics with our farmers who are suffering across the country(2/3) — Office of RG (@OfficeOfRG) April 5, 2017

आपको बता दें कि योगी सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में  किसानों को राहत देने व प्रदेश के विकास से जुड़े अहम फैसले लिए। सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर किसानों को बड़ी राहत दी है। इस तरह सरकार ने किसानों का कुल 36, 359 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार गेहूं किसानों को प्रति क्विंटल 10 रुपये ढुलाई और लदाई भी देगी। यह ढुलाई व लदाई समर्थन मूल्य 1625 रुपये प्रति क्विंटल के अतिरिक्त होगी। सरकार के फैसले से किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने पर अब प्रति क्विंटल 1635 रुपये का भुगतान होगा। बैठक में गेहूं खरीद नीति को भी मंजूरी दी गई। जिसमें सूबे में इस बार 80 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें