फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi CM Yogi Meeting: पीएम मोदी से की सीएम योगी ने मुलाकात, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

Sat, 08 Aug 2026 05:02 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी के चलते राजधानी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा और शीर्ष नेतृत्व से उनकी मुलाकात को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली दौरे पर सीएम योगी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


सियासी गलियारों में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों और पार्टी की रणनीति के संदर्भ में देखा जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की दिल्ली यात्रा ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं को भी तेज कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी बैठक को लेकर कई तरह के राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के एजेंडे को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

पीएम मोदी से मुलाकात पर क्या बोले सीएम योगी?
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, ''नए भारत के स्वप्नद्रष्टा प्रधानमंत्री से आज नई दिल्ली में आत्मीय भेंट की। आपका मार्गदर्शन मुझे सुशासन के पथ पर अविराम गतिशील रहने की प्रेरणा देता है। बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार।''
विज्ञापन


अगले साल होने हैं यूपी विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव को देखते हुए राज्य की राजनीति में अभी से गतिविधियां तेज होने लगी हैं। राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के बाद अब पार्टी के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सत्ता बरकरार रखने की चुनौती होगी। ऐसे में मुख्यमंत्री का शीर्ष नेतृत्व से संवाद चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी अहम हो सकता है।
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात पर नजर
योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा है। सीएम योगी और केंद्रीय नेतृत्व के बीच बातचीत को राज्य की आगे की राजनीतिक दिशा से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय को हमेशा महत्वपूर्ण माना जाता है। चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच बातचीत राज्य से जुड़े राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे ने उत्तर प्रदेश की आगामी चुनावी राजनीति को लेकर चर्चा तेज कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेतृत्व के स्तर पर क्या रणनीति सामने आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें