फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी CM योगी आदित्यनाथ का पहला इंटरव्यू, अयोध्या विवाद पर की टिप्पणी

Mon, 03 Apr 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले इंटरव्यू में सालों से लंबित अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सलाह की वकालत की है। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में कहा था कि ये संवेदनशील और लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ मामला है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मसले को आपसी बातचीत के द्वारा सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन


सुप्रीमकोर्ट के सुझावों का स्वागत करते हुए योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य से बातचीत में कहा कि वो भी चाहते हैं कि इस मामले को सभी पक्षों द्वारा आपसी बातचीत से सुलझा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा "मैं सुप्रीमकोर्ट की सलाह का स्वागत करता हूं। मेरी सरकार सभी पक्षों की बातचीत के जरिए इस विवाद को सुलझाने में मदद करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुमत से इस मामले पर फैसला दिया था। ऐसे में अब जरूरी ये है कि इस विवाद को बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाए।"
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शाकाहारी होना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है

बूचड़खानों पर बैन पर बोले योगी
"योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के अवैध बूचड़खानों के खिलाफ की गई कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि प्रशासन सिर्फ कोर्ट के आदेशों का पालन कर रहा है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 2015 और इलाहबाद हाईकोर्ट ने 2017 में उत्तर प्रदेश में चल रहे अवैध बूचड़खानों को लेकर सरकार को कई निर्देश जारी किए हैं। हम सिर्फ कोर्ट ने इन निर्देशों का पालन कर रहे हैं। आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि जिन बूचड़खानों पर वैध लाइसेंस हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।"

शाकाहारी होना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है
सीएम योगी ने मीट बैन से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि शाकाहारी भोजन शरीर के लिए अच्छा होता है। मैं किसी की जांच नहीं कर रहा हूं। मैं ये कहना चाहता हूं कि भारतीय संविधान लोगों को कुछ अधिकार और स्वतंत्रताएं देता है लेकिन कुछ पाबंदियां होनी चाहिए।

हमारा काम खुद बोलेगा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार किसी का भी तुष्टितकरण नहीं करेगी। हमारा काम स्वयं बोलेगा। मैने ये पहले भी कहा है और फिर कह रहा हूं। मेरी सरकार सबकी बेहतरी के लिए काम करेगी, जिसमें सभी जाति और धर्म शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें