फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: खिताब बचाने उतरेगी सनराइजर्स, गेल के भरोसे RCB

Mon, 03 Apr 2017 12:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
आईपीएल की मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद टीम इस बार जब मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश खिताब को बरकरार रखने की होगी। पांच अप्रैल को होने वाले उद्घाटन मुकाबले में सनराइजर्स का पहला मुकाबला आरसीबी से होगा।
विज्ञापन


डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, युवराज सिंह और केन विलियम्सन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी टीम फिर से खिताब की प्रबल दावेदार बताई जा रही है। इसके शीर्ष बल्लेबाजों में से किसी एक का भी बल्ला चल गया तो मैच का रुख पलट सकता है।

गेंदबाजी में अनुभवी पेसर आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, प्रवीण तांबे और युवा लेग स्पिनर राशिद खान टीम को अभेद्य बना देते हैं। फिलहाल सबकी नजरें इसके धाकड़ खिलाड़ी और कप्तान डेविड वार्नर पर टिकी हैं। वार्नर 100 मैचों में अब तक 3373 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस गेल और डीविलियर्स के भरोसे आरसीबी

- फोटो : getty
कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल के चोटिल होने से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को सबसे ज्यादा उम्मीद क्रिस गेल से रहेगी। यह टीम पिछली बार की उप विजेता है। हालांकि इस बार नियमित कप्तान विराट कोहली शुरू के कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे जबकि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ओपनर लोकेश राहुल का बाहर होना टीम के लिए तगड़ा झटका है।

विश्व के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल, एबी डीविलियर्स और शेन वॉटसन से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। इस टीम में टाइमल मिल्स जैसा तेज गेंदबाज भी शामिल है जिसकी 10वें सत्र की नीलामी में 12 करोड़ से अधिक की बोली लगी। सरफराज खान और सचिन बेबी जैसे उभरते सितारे हैं जो बड़ी पारी खेलने का माद्दा रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें