गोरखपुर में स्वच्छ उत्तर प्रदेश अभियान की शुरुआत करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार पर करारा हमला बोला। गोरखपुर अस्पताल में हुई त्रासदी पर बोलते हुए योगी ने कहा कि बच्चों की मौतों के लिए पुरानी सरकार जिम्मेदार है।
गोरखपुर को न बनाएं पिकनिक स्पॉट
इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष आज गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) अस्पताल का दौरा करेंगे और मृतक बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
राहुल पर तंज कसते हुए सीएम योगी ने कहा, ''दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा। गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, उसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।''
Delhi mein baitha koi yuvraj swachhta abhiyan ka mahatv nahi jaanega. Gorakhpur unke liye picnic spot bane uski ijazat nahi deni chahiye: CM pic.twitter.com/lCUNOxM9N1
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017
गांव में शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए
'स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश' अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि साफ सफाई से ही हम बीमारियों से बच सकते हैं। योगी ने कहा कि इंसेफलाइटिस से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंदगी दूर करने से ही इंसेफलाइटिस मिटेगा। इस अभियान को लेकर योगी ने बड़ा ऐलान किया। योगी ने कहा कि गांव में हर परिवार को शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपए मिलेंगे।
I started movement against Encephalitis; when it comes to it prevention is better than cure & it starts with sanitation: UP CM in #Gorakhpur pic.twitter.com/tHq91qqvx3
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हर गली-मोहल्ले में एक कमेटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को सफाई अभियान के साथ जुड़ना होगा, तभी गंदगी और बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
इस अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी आज से 25 अगस्त तक यूपी के सभी जिलों में सघन स्वच्छता अभियान चलाएगी। इसमें प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
Govts in last 12-15 yrs ruined institutions in UP for selfish motives by institutionalizing corruption,kept people deprived of facilities-CM pic.twitter.com/2KyA5Pjw0u
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017
‘स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने गोरखपुर के अंधियारी बाग की सड़कों पर झाड़ू भी लगाई। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।
Gorakhpur: UP CM launched 'Swachh Uttar Pradesh, Swasth Uttar Pradesh' campaign & broomed a street in #Gorakhpur's Andhiyari Bagh locality. pic.twitter.com/B9VQueOCuy
— ANI UP (@ANINewsUP) August 19, 2017