सऊदी अरब में योग को खेल के तौर पर आधिकारिक रूप में मान्यता मिलने के बाद योग गुरू बाबा रामदेव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि योग को खेल गतिविधि घोषित करके सऊदी अरब ने धर्म से परे एक ऐतिहासिक और वैज्ञानिक फैसला लिया है। साथ ही रामदेव ने यह भी कहा कि 'योग' मुस्लिम समुदाय में मिथक को खत्म करके उनके लिए शांति और स्वास्थ्य के दरवाजे खोलेगा।
पढ़ें- पतंजलि से जुड़ी जानकारी देने पर दो अधिकारियों का ट्रांसफर, MD ने किया था प्रमोशन का वादा
गौरतलब है कि एक ओर जहां भारत में योग और धर्म को लेकर बड़ी बहस छिड़ी है, वहीं दूसरी ओर इस्लामिक देश सऊदी अरब में योग को खेल के रूप में आज अधिकारिक मान्यता दी गई है। इसके बाद अब से सऊदी अरब में योग स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के तौर पर आधिकारिक रूप में सिखाया जाएगा।
By declaring Yoga as a 'Sports Activity' Saudi Arabia has taken a historic & scientific decision beyond religions. This will break the myth among Muslim community and open the doors for peace & health for them: Baba Ramdev (File picture) pic.twitter.com/0PEihKClpG
— ANI (@ANI) November 14, 2017
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। इस दिन दुनिया के कई देशों में एक साथ योग किया जाता है।
पढ़ें- बाबा रामदेव बोले, मुस्लिमों को भी करना चाहिए इलाज के लिए गोमूत्र का प्रयोग