आयुष मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों को नियमित कामकाज से अल्प समय के लिए विराम देकर फिर से ऊर्जावान होकर काम करने के लिए कार्यालय परिसर में योग अभ्यास फिर से शुरू करवाया है। आयुष मंत्रालय ने इस साल जनवरी में ट्रायल के आधार पर ‘योगा ब्रेक’ सत्र शुरू किया था, लेकिन कोराना महामारी को देखते हुए उसे बंद कर दिया गया था।