यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की बेटियां भी व्यावसायिक रूप से काफी सक्रिय हैं। राणा की तीनों बेटियों ने मुंबई स्थित इंडिया बुल इमारत में एक प्राइवेट क्लब खोल रखा था, जिसमें सिर्फ उद्योगपतियों को ही सदस्य बनाया जाता था। अब ईडी इसकी जानकारी जुटा रहा है।
ईडी के अधिकारियों ने राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर और बेटी रोशनी कपूर से भी पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने रविवार को रात 10 बजे से देर रात एक बजे तक बिंदू और रोशनी से पूछताछ की।
करीब तीन घंटे की पूछताछ में यह भी जानने की कोशिश की गई कि रोशनी ब्रिटिश एयरवेज से लंदन क्यों जाना चाहती थीं। रोशनी कपूर रविवार को लंदन जाना चाहती थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उन्हें रोक लिया गया।