फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों की बौछार से जज के सामने ही रो पड़े येदुरप्पा, पूछे गए 475 सवाल

Tue, 03 May 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जज के सामने ही रो पड़े येदुरप्पा - फोटो : getty
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज की तरफ से की गई सवालों की बौछार के चलते रो पड़े। सीबीआई कोर्ट के जज ने येदुरप्पा से ढाई घंटे तक पूछताछ की और एक के बाद एक लगातार 475 सवाल पूछे। येदुरप्पा को अवैध खनन से जुड़े मामले में दोषी बनाया गया है।
विज्ञापन


उन पर आरोप है कि उनके मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य में अवैध खनन हुआ। इतना ही नहीं, येदुरप्पा पर प्रेरणा ट्रस्ट से करीब 20 करोड़ रुपए डोनेशन लेने का भी आरोप है। आपको बता दें कि प्रेरणा ट्रस्ट को येदुरप्पा का ही परिवार चलाता है। भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ही येदुरप्पा को कुर्सी गंवानी पड़ी थी। इसी के चलते उन्हें बीजेपी छोड़कर अलग पार्टी भी बनानी पड़ी थी।

जब सुनवाई खत्म होने पर अंत में जज ने उनसे पूछा कि उन्हें इस मामले में कुछ कहना है तो वह भावुक हो गए और रोने लगे। येदुरप्पा ने कहा कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, बल्कि जो भी किया है वह कानून के दायरे में रहकर किया है। वे बले कि वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं। वे बोले कि उन्होंने जो भी किया उससे राज्य के खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें