फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जेटली के बचाव में उतरे नकवी, कहा- तजुर्बे के बावजूद अर्थव्यवस्था का सही आकलन नहीं कर रहे सिन्हा

Sat, 30 Sep 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था के लचर हालत पर चल रही बहस केबीच कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सरकार और वित्त मंत्री अरुण जेटली के बचाव में उतरे।
विज्ञापन


नकवी ने कहा कि यशवंत सिन्हा ने अपने सालों के लंबे तजुर्बे के बावजूद अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात का ठीक आकलन नहीं किया।

हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की तीखी आलोचना के बचाव में उनके बेटे जयंत सिन्हा, राजनाथ सिंह और खुद अरुण जेतली अलग-अलग मंच पर बयान दे चुके हैं।

नकवी ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि अभी ‘ओल्ड इंडिया’ और ‘न्यू इंडिया’ में संघर्ष चल रहा है। स्थिति सकारात्मक दिशा की तरफ जा रही है।

जीएसटी लागू होने केबाद जरूरी सामानों के दाम में कमी आई है। नकवी के मुताबिक यशवंत सिन्हा को भले वर्षों का तजुर्बा हो लेकिन वह मौजूदा आर्थिक  हालात का  आकलन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यशवंत की आर्थिक हालात पर टिप्पणी के बाद जेटली ने पटलवार करते हुए कहा था कि वह 80 साल में नौकरी की अर्जी दे रहे हैं। जेटली के इस बयान के बाद बहस मुद्दे से हटकर निजी हो गई।
विज्ञापन


बहस तब शुरु हुई जब यशवंत सिन्हा ने एक अंग्रेजी अखबार में लेख केजरिए देश की अर्थव्यवस्था  संबंधी फैसलों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों को दोहरा झटका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें