फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों को मिले नए राज्यपाल, सत्यपाल मलिक बने बिहार के गवर्नर

Sat, 30 Sep 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार गवर्नर हाउस - फोटो : patna daily
विज्ञापन
पांच राज्यपालों और एक लेफ्टिनेंट गवर्नर की नियुक्ति पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुहर लगा दी।  सतपाल मलिक को बिहार, रिटायर ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश, प्रोफेसर जगदीश मुखी को असम, गंगा प्रसाद को मेघालय और बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु का नया राज्यपाल बनाया गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले खुद रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे। उनके राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था। सतपाल मलिक 1990 में राज्यमंत्री थे और तीन बार सांसद रह चुके हैं।  पुरोहित को मेघालय से तमिलनाडु भेजा गया है। वह 17 अगस्त 2016 से मेघालय के राज्यपाल थे। पुरोहित दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा के टिकट से नागपुर लोकसभा सीट जीत चुके हैं। राजनीति उथलपुथल से जूझ रहे तमिलनाडु को 13 महीने बाद  पूर्णकालीक राज्यपाल मिला है। 

अगस्त 2016 में के रोसैया ने राज्य के राज्यपाल  की  कुर्सी से रिटायर हुए थे। इसके बाद से महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव तमिलनाडु का अतिरिक्त भार  संभाल रहे थे। रिटायर्ड एडमिरल डी के जोशी को अंडमान और निकोबार का लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली के पूर्व विधायक और भाजपा के पुराने दिग्गज जगदीश मुखी को केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार से असम भेजा गया है। मुखी की जगह पूर्व एडमिरल डी के जोशी को वहां का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। 

मेघालय के गवर्नर बने गंगा प्रसाद बिहार की राजनीति से अपना कैरियर बनाया है। अमित शाह के पार्टी अध्यक्ष,  बनने के बाद वह भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे। अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल मलिक ऐसे फौजी रहे जो 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा ले चुके हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें